Services
Your generous contribution can make a significant difference in the lives of those in need. Choose a cause that resonates with you and help us create a positive impact.
जीवन रक्षक सहायता योजना
(₹51 मासिक सहायता योजना)
HS Foundation द्वारा चलाई जा रही "परिवार सुरक्षा एवं सहायता योजना" का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा, अशिक्षित, बेरोजगार तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य, रोजगार, आपातकालीन सहायता और परिवार से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है।
इस योजना में पंजीकरण करके, आप नियमावली एवं शर्तों को स्वीकार करते हैं। संशोधित नियम वेबसाइट पर अपडेट किए जाएंगे।
1. पात्रता (Eligibility)
- योजना केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उपलब्ध है।
- आवेदनकर्ता की आयु 5 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता को सही विवरण एवं आवश्यक दस्तावेज प्रदान करने होंगे।
- HS Foundation आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
- एक परिवार के एक सदस्य पर एक ही योजना का लाभ मिलेगा।
2. मासिक योगदान (Monthly Contribution)
- सदस्य को ₹51 प्रति माह अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
- न्यूनतम योजना अवधि 12 महीने होगी।
- समय पर भुगतान न होने पर योजना का लाभ निरस्त किया जा सकता है।
- भुगतान ऑनलाइन या कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा।
- 10 साल तक नियमित भुगतान करने पर सदस्य को जीवनभर योजना का लाभ मिल सकता है।
3. योजना के लाभ (Benefits of the Scheme)
3.1 चिकित्सा सहायता (Medical Assistance)
- अधिकतम ₹2,00,000 तक निःशुल्क या रियायती उपचार।
- इलाज के दौरान अस्पताल में भर्ती का खर्च।
- पूर्व-निर्धारित बीमारियों के लिए सहायता सीमित हो सकती है।
- 60 वर्ष तक के सदस्यों को विशेष लाभ।
- ₹10,000 से ₹2,00,000 तक चिकित्सा सहायता।
- सर्जरी का खर्च संस्था द्वारा वहन किया जाएगा।
3.2 एम्बुलेंस सहायता (Ambulance Service)
- आपात स्थिति में निःशुल्क या रियायती एम्बुलेंस सुविधा।
- क्षेत्र में सेवा उपलब्धता पर निर्भर।
3.3 विवाह सहायता (Marriage Assistance)
- गरीब वर्ग की बेटियों के विवाह पर ₹25,000 तक सहायता।
- केवल परिवार के लिए लागू।
- आवश्यक दस्तावेज (विवाह कार्ड, पहचान प्रमाण आदि) आवश्यक हैं।
3.4 रोजगार सहायता
- बेरोजगार व्यक्तियों को प्रशिक्षण एवं रोजगार मार्गदर्शन।
- रोजगार उपलब्धता पर निर्भर।
3.5 अन्य सहायता
- अंतिम संस्कार, आकस्मिक चिकित्सा, आपदा आदि में सहायता।
- उपलब्धता और केस के आधार पर।
4. आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड / ID Proof
- पता प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र / स्व-घोषणा पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- विवाह सहायता हेतु अतिरिक्त दस्तावेज
5. दावा प्रक्रिया (Claim Process)
- दावा कार्यालय / पोर्टल / अधिकृत स्वयंसेवक के माध्यम से जमा होगा।
- संस्था दस्तावेजों का सत्यापन करेगी।
- गलत जानकारी पर सदस्यता समाप्त की जा सकती है।
6. सीमाएं एवं शर्तें (Limitations & Conditions)
- लाभ उपलब्धता और सत्यापन पर आधारित होगा।
- गलत या अपूर्ण दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे।
- बाहरी एजेंसियों, अस्पतालों या एम्बुलेंस सेवाओं के लिए संस्था जिम्मेदार नहीं होगी।
7. सदस्यता समाप्ति (Cancellation & Termination)
- सदस्यता राशि वापसी योग्य नहीं होगी (Non-refundable)।
- सदस्यता समाप्त हो सकती है यदि:
- धोखाधड़ी हो
- 3 महीने तक भुगतान न हो
- गलत जानकारी दी जाए
8. डेटा गोपनीयता (Data Privacy)
- सदस्य की जानकारी केवल योजना संचालन हेतु उपयोग होगी।
- जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति/एजेंसी से साझा नहीं की जाएगी।
9. नियमों में संशोधन (Amendment of Terms)
- HS Foundation किसी भी समय नियम एवं शर्तों में बदलाव कर सकता है।
- अपडेट वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
NOTE:
- 3 माह तक लगातार भुगतान नहीं करने पर सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।
- पुनः सक्रिय करने हेतु ₹51 का शुल्क देना होगा।
- नियम, शर्तें, राशि अथवा योजना से संबंधित किसी भी प्रावधान को आवश्यकता के अनुसार अपडेट/संशोधित करने का पूर्ण अधिकार HS Foundation के पास सुरक्षित है।

अस्पताल में सहायता
बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन गरीब और असहाय परिवारों के लिए इलाज का खर्च एक भारी बोझ बन जाता है। अस्पताल के बिल, दवाइयाँ, जांच शुल्क और अन्य मेडिकल खर्च उनकी आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर देते हैं।

गरीब बच्चों के लिए शिक्षा सहायता
शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। लेकिन कई गरीब परिवार अपनी आर्थिक स्थिति के कारण बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते। अकसर बच्चों को काम करना पड़ता है, जिससे उनका बचपन और शिक्षा दोनों प्रभावित होते हैं।

गरीब बेरोजगारों की शादी सहायता
शादी जीवन का सबसे पवित्र और सुंदर बंधन है, जो प्रेम, विश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। लेकिन कई गरीब और बेरोजगार परिवारों के लिए आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी करवाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

अज्ञात शव अंतिम संस्कार सहायता
हर इंसान को जीने के साथ-साथ सम्मानजनक विदाई का भी अधिकार है। लेकिन कई बार दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं या सामाजिक परिस्थितियों में अज्ञात शव (Unidentified Bodies) मिलते हैं, जिनके परिजन मौजूद नहीं होते या उन्हें पहचान नहीं पाते।

गरीबों को भोजन सहायता
गरीबी सिर्फ पैसों की कमी नहीं, बल्कि भूख की पीड़ा भी है। कई परिवार रोज़ाना भरपेट भोजन नहीं कर पाते, बच्चे भूखे सो जाते हैं और बुजुर्गों को कई बार बिना खाए रहना पड़ता है। ऐसे हालात में HS Foundation ने यह पहल शुरू की है

महिला सशक्तिकरण और समर्थन
महिला केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की नींव होती हैं। लेकिन आज भी कई महिलाएँ गरीबी, अशिक्षा, सामाजिक बंधनों और आर्थिक निर्भरता के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पातीं।

सामुदायिक विकास योजना
एक विकसित राष्ट्र की नींव मजबूत और जागरूक समाज पर टिकी होती है। HS Foundation का विश्वास है कि जब समाज का हर व्यक्ति शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर होगा — तभी असली विकास संभव है।




